बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में नियुक्त 1 लाख से अधिक शिक्षकों का फिर से होगा सत्यापन
बिहार सरकार ने कहा है कि बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में नियुक्त किए गए 1 लाख से अधिक शिक्षकों का 15 जनवरी से फिर से सत्यापन किया जाएगा। राज्य सरकार ने बताया कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले और नियुक्ति लेने वाले उम्मीदवारों के अलग-अलग होने से संबंधित शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।