बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
बीपीएससी की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा, "हमने 17 महीनों में 4 लाख से अधिक नौकरियां दीं...लेकिन किसी नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ।" उन्होंने कहा, "पेपर लीक के कारण 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परेशानी हुई।"