बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में यूपी के बीजेपी प्रवक्ता की बेटी का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता एसएन सिंह ने 'X' पर बताया है कि उनकी बेटी शिखा सिंह का बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। इसपर आरजेडी ने कहा, "आपकी बेटी का चयन...नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) एवं नौकरी-रोज़गार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच व कृपा से हुआ है।"