बिहार शिक्षक भर्ती में 75% सीटों को भरने के लिए तय न्यूनतम कटऑफ में दी जाएगी छूट: बीपीएससी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि शिक्षकों की भर्ती में 75% सीटों को भरने के लिए तय न्यूनतम कटऑफ में छूट दी जाएगी। गौरतलब है, सामान्य श्रेणी के लिए 40%, बीसी के लिए 36.5%, ईबीसी के लिए 34%, एससी व एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 32% न्यूनतम कटऑफ तय है।