बिहार शिक्षक भर्ती में 9वीं व 10वीं कक्षा के 10 और 11वीं व 12वीं के 3 विषयों के परिणाम जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में 9वीं व 10वीं कक्षा के 10 विषयों जबकि कक्षा 11वीं व 12वीं के 3 और विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। 9वीं व 10वीं कक्षा के गणित विषय में 4,480 अभ्यर्थी जबकि अंग्रेज़ी में 4,001 और 11वीं व 12वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस में 7,438 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।