बिहार में नवनियुक्त शिक्षिकाओं को दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग: केके पाठक

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को भोजपुर में नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर वहां का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने 'कितनी लड़कियां ड्राइविंग सीखना चाहती हैं?' पूछते हुए कहा, "आप सबको स्कूटर व कार चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।" पाठक ने शिक्षकों से विद्यालय के आसपास ही घर लेने की बात कही।

Load More