बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया 2024 का परीक्षा कैलेंडर
बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 15-23 फरवरी 2024 के बीच 10वीं की जबकि 1-12 फरवरी 2024 के बीच 12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। वहीं, कक्षा 1-8 तक के छात्रों की 18-24 सितंबर के बीच अर्धवार्षिक परीक्षाएं जबकि मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।