बिहार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल किया जारी
बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी प्रारंभिक व माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है और यह 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा। इसके तहत स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और छात्र-छात्राओं की छुट्टी 3:30 बजे व शिक्षकों की छुट्टी शाम 5 बजे होगी। दोपहर 3:30 से 4:15 तक 'मिशन दक्ष' के तहत विशेष कक्षाएं चलेंगी।