बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों में फर्ज़ी नामांकन रोकने के लिए सभी डीईओ को लिखा पत्र
बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का फर्ज़ी नामांकन रोकने के लिए सभी ज़िला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र लिखा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है, "उन्हीं विद्यार्थियों का नामांकन किया जाए जो पढ़ने के इच्छुक हों, फ्री किताबों के लालच में नामांकन को रोकना होगा।"