बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 1 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, 2 अक्टूबर को असम, 3-4 अक्टूबर को झारखंड और 4 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।