बिहार सरकार के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर किया गया 42%

बिहार सरकार ने सोमवार को अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाकर 42% कर दिया। सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले केंद्र ने मार्च 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 42% किया था।

Load More