बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के बाद बीजेपी नेता की हुई मौत

पटना (बिहार) के डाक बंगला चौराहा पर गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जहानाबाद के बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह के रूप में हुई। लाठीचार्ज में बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है।

Load More