बिहार सरकार के खिलाफ बीजेपी के विधानसभा मार्च में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना (बिहार) में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करते हुए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे। गौरतलब है, शिक्षकों, रोज़गार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी राज्य सरकार का विरोध कर रही है।

Load More