बिहार सरकार के सूचना भवन में शराब पी रहे 3 लोग हुए अरेस्ट, डीएम के आदेश पर हुई छापेमारी

बिहार के आरा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भवन के अंदर शराब पीने को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, ज़िलाधिकारी राजकुमार को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी के आदेश दिए। आरोपियों में बिहार सैनिक कल्याण बोर्ड का एक कर्मचारी भी शामिल है।

Load More