बिहार सरकार को जातिगत गणना से संबंधित याचिकाओं को लेकर एससी ने जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार में जातिगत गणना से संबंधित याचिकाओं को लेकर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने बिहार सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है और मामले पर अगली सुनवाई जनवरी 2024 में होगी। वहीं, कोर्ट ने कहा कि वह राज्य सरकार को जातिगत गणना का ब्योरा प्रकाशित करने से नहीं रोक सकती।