बिहार सरकार खरीदेगी नया हेलीकॉप्टर और जेट विमान, अभी किराए पर लेती है विमान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने एक हेलीकॉप्टर और 12 सीटों वाले एक जेट विमान की खरीद को मंज़ूरी दी। हेलीकॉप्टर और विमान की खरीद के लिए राज्य सरकार उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। फिलहाल लंबी दूरी की यात्रा के लिए राज्य सरकार किराए पर विमान लेती है।