बिहार सरकार ने 17 डीईओ का किया तबादला, संजय कुमार होंगे पटना के नए डीईओ
बिहार सरकार ने 17 ज़िला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी की गई सूची के अनुसार, संजय कुमार को पटना, सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज, राज कुमार को नालंदा, संजीव कुमार को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) व राजदेव राम को बेगूसराय का नया ज़िला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।