बिहार सरकार ने 245 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग के ज़रिए की ₹60-₹70 करोड़ की उगाही: बीजेपी
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने राज्य सरकार पर 245 बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) की ट्रांसफर-पोस्टिंग के ज़रिए ₹60-₹70 करोड़ की उगाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बिहार में बीडीओ की मनचाही पोस्टिंग के लिए ₹5-₹25 लाख तक रेट तय है। जैसी जगह, वैसा रेट।" राज्य में हाल ही में सभी बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई थी।