बिहार सरकार ने 5 विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति का नोटिफिकेशन लिया वापस
बिहार सरकार ने राज्य के 5 विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति के लिए जारी किए गए अपने नोटिफिकेशन को वापस ले लिया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति अब राज्यपाल ही करेंगे। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी।