बिहार सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी?

बिहार कैबिनेट ने शुक्रवार को कुल 18 एजेंडों को मंज़ूरी दी। राज्य के सभी ज़िलों में (रेल समेत) कुल 44 साइबर पुलिस थाने खोले जाएंगे जबकि कृषि रोडमैप के लिए ₹1.62 लाख करोड़ की मंज़ूरी दी गई है। कैबिनेट ने निम्न वर्गीय उत्पाद लिपिक के 33 पदों का सृजन किया है जिनकी बहाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग करेगा।

Load More