बिहार सरकार ने जारी किया 2024 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर
बिहार सरकार ने वर्ष 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, 2024 में कार्यपालक आदेश के तहत 15 दिनों का सामान्य अवकाश और एनआई ऐक्ट, 1881 के तहत 17 दिनों का अवकाश रहेगा। साथ ही, 2024 में कुल 20 ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश भी होंगे जिनमें से किन्हीं तीन अवकाशों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।