बिहार सरकार ने जेडीयू सांसद के रिश्तेदार को दिया ₹1,600 करोड़ का ऐम्बुलेंस कॉन्ट्रैक्ट: खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार सरकार ने राज्य में आपातकालीन ऐम्बुलेंस सेवा के लिए ₹1,600 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट सत्ताधारी जेडीयू के जहानाबाद से सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के एक रिश्तेदार की कंपनी को दिया है। इस पर सांसद ने कहा, "यह मेरे रिश्तेदार की कंपनी है और इसमें मेरी कोई हिस्सेदारी नहीं है...नीतीश कुमार किसी को गलत फायदा नहीं पहुंचाते हैं।"