बिहार सरकार ने दूषित भोजन-पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के क्या-क्या उपाय बताए हैं?
बिहार सरकार ने बताया है कि बारिश के मौसम में दूषित भोजन-पानी से डायरिया, हैजा, टायफाइड और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियां होती हैं। बकौल सरकार, इससे बचाव के लिए साफ व ताज़ा भोजन करने, पानी को 20-मिनट तक उबालकर पीने, भोजन से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोने और घर व आसपास सफाई रखने जैसे उपाय करने चाहिए।