बिहार सरकार ने पटना के 'अटल बिहारी वाजपेयी पार्क' का नाम फिर बदलकर किया 'कोकोनट पार्क'
बिहार सरकार ने पटना स्थित 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पार्क' का नाम बदलकर 'कोकोनट पार्क' कर दिया है। वर्ष 2018 में पार्क का नाम 'कोकोनट पार्क' से बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया था। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "वाजपेयी जी के लिए झूठे सम्मान का दिखावा करने वाले नीतीश बाबू का पर्दाफाश हुआ।"