बिहार सरकार ने प्रदर्शनों के मद्देनज़र 12 ज़िलों में फेसबुक, वॉट्सऐप पर 19 जून तक लगाई रोक
बिहार सरकार ने नई सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनज़र राज्य के 12 ज़िलों में वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया साइट्स के ज़रिए संदेशों के आदान-प्रदान पर 19 जून तक रोक लगाई है। इन ज़िलों में कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगुसराय, वैशाली और सारन शामिल हैं।