बिहार सरकार ने बताया- सक्षमता परीक्षा पास न करने पर भी पद पर रहेंगे नियोजित शिक्षक: रिपोर्ट
'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार शिक्षा विभाग ने पटना हाईकोर्ट में शपथ-पत्र दायर कर बताया है कि सक्षमता परीक्षा में पास न होने वाले या हिस्सा न लेने वाले नियोजित शिक्षकों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट, विभाग ने हाईकोर्ट को बताया कि सक्षमता परीक्षा में पास होने वाले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा।