बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक छुट्टी की घोषणा की
बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले मतदान के दिन सवैतनिक सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। बिहार में आगामी 19 अप्रैल को 4, 26 अप्रैल को 5, 7 मई को 5, 13 मई को 5, 20 मई को 5, 25 मई को 8 और 1 जून को 8 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।