बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों में 30,000 से अधिक पदों पर भर्ती का किया एलान
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न विभागों में 30,547 पदों पर भर्ती का एलान किया है। बकौल सरकार, शिक्षा विभाग में 25,386, विज्ञान प्रावैधिकी विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 2,338, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 1,114, श्रम संसाधन विभाग में 770, पंचायती राज विभाग में 349 और कृषि विभाग में 63 अलग-अलग पदों पर यह भर्तियां शामिल हैं।