बिहार सरकार ने शिक्षकों के 2 माह के बकाया वेतन के भुगतान के लिए जारी किए ₹251 करोड़
बिहार सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के 2 माह के बकाया वेतन के भुगतान के लिए ₹251.56 करोड़ जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की डायरेक्टर रेखा कुमारी ने बताया कि विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹1,132.05 करोड़ का अनुदान मंज़ूर हुआ है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को सर्वाधिक ₹38.64 करोड़ मिला है।