बिहार सरकार ने स्कूलों में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां कम करने के विवाद पर जारी किया स्पष्टीकरण
बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों के 2024 के कैलेंडर में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां कम करने को लेकर जारी विवाद पर स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग के मुताबिक, सामान्य विद्यालयों और उर्दू विद्यालयों के छुट्टियों के कैलेंडर अलग-अलग बनाए गए हैं। गैर उर्दू विद्यालयों के कैलेंडर में महाशिवरात्रि और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टियां दी गई हैं।