कचरा प्रबंधन न कर पाने को लेकर बिहार सरकार पर एनजीटी ने लगाया ₹4,000 करोड़ का जुर्माना
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन न कर पाने के चलते बिहार सरकार पर ₹4,000 करोड़ का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है। यह राशि 2 माह के अंदर 'रिंग-फेंस्ड' खाते में जमा करनी होगी। इसे सीवेज उपचार संयंत्रों की स्थापना समेत कचरा प्रबंधन से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित करने में खर्च किया जाएगा।