बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का 'मास्टरमाइंड' किया गया गिरफ्तार
बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के 'मास्टरमाइंड' चंदन को एसआईटी ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने पेपर लीक के बाद 1 अक्टूबर को कराई गई सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था।