बिहार सिविल सर्विस परीक्षा में पूछा गया- क्या राज्यपाल सिर्फ एक कठपुतली है?

बिहार सिविल सर्विस की रविवार को हुई मुख्य परीक्षा में पूछा गया, "भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली हैं?" वहीं, आयोग के अधिकारियों ने कहा कि प्रश्नपत्र बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है और प्रश्न को रद्द नहीं किया जाएगा।

Load More