बिहार सीएम के खाने में विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है, जांच होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'मेरी मूर्खता से जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने' बयान के बाद मांझी ने कहा है कि नीतीश के खाने में किसी साज़िश के तहत विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह उनके मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के संकेत हैं। मैं नीतीश के खाने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करता हूं।"