बिहार सीएम ने सिमरिया धाम में किया ₹3,535 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सिमरिया धाम में ₹3,535.57 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सिमरिया धाम के विकास व सौंदर्यीकरण योजना के तहत बने सीढ़ी घाट समेत 701 अन्य योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने ₹114.97 करोड़ की सिमरिया धाम योजना के पहले फेज़ के कार्यों का लोकार्पण किया है।