बिहार से किडनैप कर दिल्ली लाई गई 14 वर्षीय लड़की, रेप के बाद देह व्यापार में धकेला गया
दिल्ली में 14-वर्षीय अनाथ लड़की का अपहरण करने के बाद उसका रेप किए जाने और उससे देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि लड़की मूल रूप से अररिया (बिहार) की रहने वाली है और उसका 5-महीने पहले अपहरण हुआ था। बकौल पुलिस, मामले में बिहार के एक दंपति समेत 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं।