बिहार से चलने वाली पूजा स्पेशल हावड़ा-रक्सौल ट्रेन की क्या होगी समय सारिणी?
बिहार के समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, बरौनी, किऊल, जनकपुर रोड, बैरगनियां और झाझा रेलवे स्टेशन से होकर गुज़रने वाली पूजा स्पेशल हावड़ा-रक्सौल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। बकौल रेलवे, यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार हावड़ा से रात 11 बजे और 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 4:55 बजे खुलेगी।