बिहार से जेडीयू सांसद संजय कुमार झा को 'Z' व विधायक अनिल कुमार को 'Y' श्रेणी की मिली सुरक्षा
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बिहार सरकार ने प्रदेश से जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को 'Z' और 'हम' के विधायक अनिल कुमार को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी है। बकौल रिपोर्ट, दोनों नेताओं पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री झा हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।