बिहार से डॉ. मीसा भारती और डॉ. फैयाज़ अहमद होंगे आरजेडी से राज्यसभा के उम्मीदवार
आरजेडी ने राज्यसभा के चुनाव के लिए बिहार से डॉ. मीसा भारती और पूर्व विधायक डॉ. फैयाज़ अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शुक्रवार को 11:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है, जून से अगस्त के बीच 15-राज्यों के 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके लिए 10 जून को चुनाव होगा।