बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए सभी 6 उम्मीदवार
बिहार से राज्यसभा के लिए सभी 6 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इनमें बीजेपी के भीम सिंह व धर्मशीला गुप्ता, जेडीयू के संजय कुमार झा, आरजेडी के मनोज झा व संजय यादव और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। संजय झा ने निर्वाचन का प्रमाण-पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।