बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए बीएसईबी ने जारी किया एडमिट कार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीएसएसटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएसटीईटी 2023 परीक्षा 23 और 24 फरवरी को एक पाली में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर अभ्यर्थी 011-3450941 पर संपर्क कर सकते हैं।

Load More