बिहार स्वास्थ्य विभाग में 4,500 पदों पर निकाली गई भर्ती को किया गया रद्द
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4,500 पदों पर निकाली गई भर्ती को रद्द करने का आदेश जारी किया है। दरअसल, इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं था जबकि ईबीसी के लिए 1,345 और एससी के लिए 1,279 पद आरक्षित रखे गए थे।