बिज़नेस 2008 में डूब गया था, आम ज़रूरतों को पूरा करना कठिन हो गया था: ऐक्टर करण टैकर
ऐक्टर करण टैकर ने बताया है कि वह अभिनय से पहले पिता के साथ बिज़नेस करते थे। उन्होंने कहा, "2008 की मंदी में हमारा बिज़नेस डूब गया। आम ज़रूरतों को पूरा करना कठिन हो गया था।" बकौल करण, वह ज़्यादा सैलरी वाली जॉब ढूंढ रहे थे और तब उन्हें एक विज्ञापन के लिए 22 दिनों के ₹3 लाख मिले थे।