बीआरओ के विदेशी प्रोजेक्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला अफसर बनीं कैप्टन सुरभि

भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अधिकारी कैप्टन सुरभि जखमोला को भूटान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट दंतक में तैनात किया गया है। वह बीआरओ के किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर तैनात की जाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। कैप्टन सुरभि की तैनाती को बीआरओ ने 'ऐतिहासिक पहल' बताते हुए अधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।

Load More