पीएम मोदी से मिली बीए फाइनल इयर की परीक्षा देने जा रही इंदौर की 15 वर्षीय लड़की
इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वालीं तनिष्का सुजित 15 साल की उम्र में बीए (अंतिम वर्ष) की परीक्षा देंगी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वालीं तनिष्का चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बनना चाहती हैं। तनिष्का ने कहा, "मेरे सपने के बारे में सुनकर प्रधानमंत्री ने कहा- 'सुप्रीम कोर्ट जाओ और वकीलों की दलीलें सुनो'।"