बीएमडब्ल्यू ने पिछली सीटों के लिए 'प्राइवेट सिनेमा स्क्रीन' वाली नई ऑल-इलेक्ट्रिक i7 पेश की
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक 2023 बीएमडब्ल्यू i7 सेडान पेश की है। इसमें 8K तक के रेज़ोल्यूशन वाली 31.3-इंच की पैनोरमिक डिस्प्ले स्क्रीन लगी है जिसे छत से नीचे की ओर लाकर खोला जाता है और बीएमडब्ल्यू ने इसे 'थिएटर स्क्रीन' कहा है। बीएमडब्ल्यू ने कहा, "यह स्क्रीन पीछे वाली सीटों को चलता-फिरता प्राइवेट सिनेमा बना देती है।"