बीएमसी ने अफसरों के कोविड-19 के दौरान होटल में रहने पर ₹35 करोड़ खर्च किए: बीजेपी विधायक
महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने आरोप लगाया है कि बीएमसी ने अपने अधिकारियों पर 2020-2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान 5 स्टार होटल में रहने पर करीब ₹35 करोड़ खर्च किए। मिहिर ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले की एसीबी से जांच कराने की मांग की है। बकौल मिहिर, ऐसा आचरण निकाय को डुबो रहा है।