बीएसएनएल अगस्त 2023 तक 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 15-अगस्त 2023 तक अपने नेटवर्क पर 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि 4जी की तरह 5जी सर्विस भी किफायती कीमतों में उपलब्ध होगी। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं लॉन्च की है।