सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पी.के. पुरवार ने कहा है कि बीएसएनएल यूज़र्स को इस साल नवंबर से 4जी सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 18-महीनों में बीएसएनएल की 1.25 लाख 4जी मोबाइल साइट शुरू करने की योजना है। बकौल पुरवार, बीएसएनएल की 15 अगस्त 2023 तक 5जी सेवा शुरू करने की कोशिश है।