बीएसएफ की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल जबकि बाद के बैच को 3 साल तक की छूट मिलेगी। वहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट दी जाएगी।